कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर चर्चा

भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते की वार्ता को आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ है। यह बैठक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और भारत दौरे पर आए कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के मध्य आयोजित की गई। मनिंदर सिद्धू इस दौरान एक कनाडाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच प्रस्तावित समझौते को गति देने के उद्देश्य से यह बातचीत संपन्न हुई।