अंतरराष्ट्रीयसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
भारत के विकास को रोकने के लिए चीन ने दिया पाकिस्तान का साथ: अमेरिकी रिपोर्ट
अमेरिकी संसद की एक विशेष समिति ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में बताया है कि चीन भारत के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए आर्थिक और सैन्य दबाव बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग जरूरी औद्योगिक आपूर्ति में बाधा डालने के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ा रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान को मिलने वाले चीनी सैन्य समर्थन के कारण दोहरे मोर्चे की चुनौती गंभीर हो गई है। समिति ने माना कि अमेरिकी गठबंधनों से बाहर भारत उन चुनिंदा ताकतों में शामिल है जो चीन का मुकाबला कर सकती हैं।