युवा ओलंपिक बैडमिंटन: तन्वी पत्री ने जीता रजत पदक, इतिहास रचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री ने युवा ओलंपिक के महिला एकल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। वह इस प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने वाली देश की पहली महिला एकल खिलाड़ी बन गई हैं।
ओडिशा की 15 वर्षीय तन्वी ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी युजुनो वातानाबे को 54 मिनट में 21-14, 11-21, 21-19 से हराया था। इसके बाद रोमांचक खिताबी मुकाबले में उन्हें मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन झांग यी शिन से हार का सामना करना पड़ा।