खेल

युवा ओलंपिक: मुक्केबाजी स्पर्धा में अंबेकर और गुंजन ने जीते स्वर्ण पदक

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

युवा ओलंपिक खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में अंबेकर और गुंजन ने स्वर्ण पदक जीते हैं। गुंजन ने अल्जीरिया की बोथैना बेनसालाह को 5-0 के स्कोर से पराजित किया। इस जीत के साथ वह युवा ओलंपिक के इतिहास में मुक्केबाजी का स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। वहीं एक अन्य मुकाबले में अंबेकर ने आयरलैंड की प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टन जुबानी को 3-2 के कड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्रोत