राष्ट्रीय

यूनेस्को के क्षेत्रीय रजिस्टर में महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी शामिल

भारत की ऐतिहासिक और साहित्यिक धरोहर को वैश्विक पटल पर बड़ी पहचान मिली है। यूनेस्को की एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए गठित मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड समिति ने अपने क्षेत्रीय रजिस्टर में महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी को शामिल किया है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने इसे देश की समृद्ध सभ्यता और ज्ञान परंपरा के लिए ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

स्रोत