कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
यूरोपीय लिक्विड स्टोरेज फर्म इवोस का अधिग्रहण करेगी अदाणी पोर्ट्स

अदाणी पोर्ट्स यूरोप की लिक्विड स्टोरेज कंपनी इवोस का अधिग्रहण करने जा रही है। यह समझौता 27,200 करोड़ रुपये यानी 2.56 अरब यूरो के एंटरप्राइज वैल्यू पर तय किया गया है। इसे यूरोप में लगभग 2.9 अरब डॉलर का बड़ा निवेश माना जा रहा है।
संबंधित टर्मिनल यूरोप के अहम ऊर्जा और औद्योगिक केंद्रों में मौजूद हैं। ये ठिकाने विशेष रूप से एम्सटर्डम-रॉटरडैम-एंटवर्प क्षेत्र के अलावा हैम्बर्ग तथा भूमध्यसागरीय इलाके में स्थित हैं।