कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
रबी सत्र के लिए 62,370 करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी मंजूर
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सत्र 2026-27 के लिए पोषक तत्व आधारित उर्वरक सब्सिडी दरों को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा 62,370 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद अन्नदाता हमेशा शासन की मुख्य प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की भलाई और बेहतरी के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।