रायपुर : चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी

चिरायु योजना, जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का हिस्सा है, जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत, विकासखंड मुंगेली के ग्राम प्रतापपुर के 10 वर्षीय मीर सय्यद सुल्तान अली का सफल ऑपरेशन किया गया। डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुए इस निःशुल्क उपचार के बाद, मीर अब बिना किसी परेशानी के चलने में सक्षम हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी समस्या की पहचान की और उसे समय पर उपचार प्रदान किया।