योजनारायपुर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सहायक प्राध्यापकों की 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Ms Sarah Welch / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सरकार सक्रिय हो गई है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सहायक प्राध्यापक के 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तुरंत शुरू करने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, अन्य खाली पदों को भरने के लिए शासन को जल्द ही नया प्रस्ताव भेजने की तैयारी भी की गई है।

स्रोत