रायपुर: शासन ने शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड सहित पाँच रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी किए

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह पहल शहरी विकास और सरकारी संपत्तियों के बेहतर उपयोग के लिए की जा रही है। इन परियोजनाओं का विकास सरकार की रिडेवलपमेंट नीति के तहत होगा, जिसमें आवास एवं पर्यावरण विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा। परियोजनाओं के लिए प्रिलिमिनरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया गया है। निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।