राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सहयोगी हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में लिया गया

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रमुख सहयोगी हैरी बॉक्सर को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है। वह भारत में इस गिरोह के कई आपराधिक अभियानों के संचालन से जुड़ा रहा है।
जांच में सामने आया है कि वह गैर-कानूनी ढंग से ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका पहुंचा था। उसने बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह को भी निशाने पर लिया था।