कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
वैश्विक तकनीकी शेयरों में गिरावट से भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, भारी निवेश

एनएसडीएल के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस सप्ताह भारतीय इक्विटी बाजार में 38,971 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दरअसल वैश्विक स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा सेंटर से जुड़े खर्चों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस वजह से अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय तकनीकी शेयरों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बिकवाली देखी गई। विदेशी बाजारों में आई इस गिरावट के बाद विदेशी निवेशकों का रुझान एक बार फिर भारतीय बाजार की तरफ बढ़ा है।