कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
व्यापार समझौतों में किसानों और छोटे उद्योगों के हित सुरक्षित: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि भारत ने किसी भी संवेदनशील वस्तु पर कभी समझौता नहीं किया है। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात रखी। उन्होंने बताया कि विभिन्न व्यापारिक समझौतों के समय देश ने अपने किसानों, मछुआरों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की है।