राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
संकटों में आगे लेकिन फैसलों में पीछे है ग्लोबल साउथ: एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका में वैश्विक व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उनके अनुसार, दुनिया भर में आने वाले संकटों का सबसे बड़ा असर ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ता है। इन कठिन परिस्थितियों का सामना सबसे पहले करने के बावजूद अहम अंतरराष्ट्रीय निर्णयों में विकासशील देशों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि महत्वपूर्ण फैसले लेने की प्रक्रिया में इन राष्ट्रों की भागीदारी अब भी काफी पीछे है।