अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त अरब अमीरात तट के पास तेल टैंकर पर हमला, सभी 19 भारतीय नाविक सुरक्षित

संयुक्त अरब अमीरात में मीना सक्र के समीप एक तेल टैंकर पर हमला हुआ। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अनुसार, एमटी डोमिनिका प्रॉस्परिटी नामक इस जहाज पर सवार सभी 19 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। यूएई तटरक्षक बल ने चालक दल के सभी 22 सदस्यों को बचा लिया है। भारत ने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों के पालन की अपील की है।

स्रोत