सक्ती: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क आवासीय शिक्षा, आवेदन 03 जुलाई तक

सक्ती, 23 जून 2026। छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। श्रमिक जिनका पंजीकरण एक वर्ष से अधिक समय पूर्व हुआ है, वे अपनी पहली दो संतानों में से कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा और चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6 से 12 तक के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा मिलेगी। इस योजना का लाभ लगभग 60 प्रकार के निर्माण श्रमिकों के बच्चों को प्राप्त होगा।