कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
सांख्यिकी व्यवस्था में सुधार के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विस्तार योजना को दी मंज़ूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश की सांख्यिकी प्रणाली को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई विस्तार योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस त्रिस्तरीय योजना के माध्यम से आंकड़ों के संग्रहण और उनके विश्लेषण की प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई तकनीक को भी शामिल किया जाएगा। योजना के तहत असंगठित क्षेत्र से जुड़े नए आंकड़े जुटाए जाएंगे, जिससे सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के आकलन को पहले से अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाया जा सके।