सुनील छेत्री फीफा प्लेयर इम्पैक्ट कार्यक्रम में शामिल होने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने
भारतीय फुटबॉल दिग्गज सुनील छेत्री फीफा के प्लेयर इम्पैक्ट कार्यक्रम का हिस्सा बन गए हैं। वे इस खास अंतरराष्ट्रीय अभियान से जुड़ने वाले दुनिया के पहले पुरुष फुटबॉलर हैं।
इस वैश्विक सूची में स्पेन की विश्व कप विजेता एलेक्सिया पुतेलास के अलावा कनाडा की जेसी फ्लेमिंग, इंग्लैंड की मिशेल अग्येमांग, नाइजीरिया की रशीदात अजिबाडे और ब्राजील की गेबी नुनेस जैसी प्रमुख महिला खिलाड़ी पहले से शामिल हैं। छेत्री अब इन अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ इस पहल का प्रतिनिधित्व करेंगे।