राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव 2024: चुनाव आयोग ने धांधली के आरोप नकारे

भारतीय निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने वर्ष 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान और मतगणना के आंकड़ों में भारी अंतर तथा संभावित गड़बड़ी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक बड़खल जैसी सीटों पर लगाए गए आरोप आधिकारिक दस्तावेजों को ठीक से न समझने के कारण उपजे हैं। निर्वाचन आयोग के बड़खल क्षेत्र संबंधी आंकड़ों के अनुसार 3,32,253 मतदाताओं में से 1,60,553 लोगों ने वोट डाले थे।