राष्ट्रीयसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
तटीय इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के निर्देश

मौसम विभाग के अनुसार तटवर्ती क्षेत्रों में मौसम प्रतिकूल रहने का अनुमान है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसमी हालात को देखते हुए विभाग ने मछुआरों के लिए आवश्यक चेतावनी जारी की है। इसके तहत उन्हें 25 सितंबर की सुबह तक समुद्र में न जाने और तट पर ही रहने की सलाह दी गई है।