राष्ट्रीयसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
अल नीनो के कारण विश्व भर में बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा, शोध में चेतावनी

यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से जुड़े संस्थान क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल नीनो के कारण उत्पन्न भीषण गर्मी से विश्व भर में लगभग 4.51 लाख अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि रिकॉर्ड तापमान, सूखा, जंगलों में आग और पानी की कमी से हालात गंभीर हो रहे हैं। अध्ययन के सह-लेखक माइकल ग्रीनस्टोन के मुताबिक, अल नीनो का प्रभाव फरवरी के बाद भी जारी रहने की संभावना है। इसका सबसे बुरा असर पहले से खाद्य और ऊर्जा संकट झेल रहे गरीब मुल्कों पर पड़ेगा।