
खैरागढ़ में धान फसल क्षति का होगा मैदानी सर्वेक्षण, प्रशासन ने गठित किया संयुक्त दल
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में वर्षा की कमी से फसलों पर पड़े प्रभाव का आकलन करने के लिए प्रशासन ने संयुक्त जांच दल गठित किया है। पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी और पंचायत सचिव का यह दल पच्चीस सितंबर तक अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।


