
कोलकाता में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर 919 होटलों को नोटिस, महाराष्ट्र में सड़क हादसे और आरक्षण पर हलचल
कोलकाता में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी तौर पर बंद करने के नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र के गोंदिया में सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई और सात अन्य घायल हो गए।






















