
CGPSC सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के नतीजों पर विवाद: चयन सूची में अजीब नामों को लेकर उठे सवाल, आयोग ने दी सफाई
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों में विचित्र नाम सामने आने पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के तंज के बाद आयोग ने स्पष्ट किया कि ये नाम अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन फॉर्म में स्वयं प्रविष्ट किए गए थे।




























