
छत्तीसगढ़ में मानदेय और बॉन्ड नीति के विरोध में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल, सरकारी अस्पतालों में सेवाएँ प्रभावित
छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में तीन हजार कनिष्ठ चिकित्सकों ने मानदेय वृद्धि और अनिवार्य बॉन्ड की अवधि घटाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस आंदोलन से रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल सहित प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों में ओपीडी व आपातकालीन सेवाएँ प्रभावित हुई हैं।
















