
सामुदायिक वन अधिकार: वन विभाग को नोडल एजेंसी बनाने वाले आदेश का विरोध, निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़ में सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की नोडल जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपने वाले आदेश का सामाजिक संगठनों ने विरोध किया है। आंदोलनकारियों ने आदिवासी विकास विभाग को ही नोडल बनाए रखने और ग्राम सभाओं की प्रबंधन योजनाओं को मान्यता देने की मांग उठाई है।






















