भिलाई में 77 एमएलडी संयंत्र के वाल्व में खराबी से बीस वार्डों में जलापूर्ति प्रभावित, टाउनशिप में बिजली संकट
दुर्ग ज़िले के भिलाई में 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट के वाल्व में खराबी आने से करीब बीस वार्डों में जलापूर्ति ठप रही। वहीं टाउनशिप क्षेत्र में कंडक्टर टूटने के कारण बारह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।






