
धान भंडारण में सूखत और कीट क्षय पर छत्तीसगढ़ सरकार का स्पष्टीकरण, प्रक्रिया को बताया वैज्ञानिक
छत्तीसगढ़ सरकार ने धान भंडारण में सूखत और कीट जनित क्षय को एक स्वाभाविक व वैज्ञानिक प्रक्रिया बताया है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में करीब 3.49 प्रतिशत सूखत का अनुमान लगाया गया है।














