
सहकारिता विभाग में 1360 पदों पर भर्ती की तैयारी, व्यापमं लेगा परीक्षा
छत्तीसगढ़ के सहकारिता विभाग ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 1360 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे और परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल करेगा।













