
पुटीडीह धान घोटाला: 1.31 करोड़ की गड़बड़ी में समिति प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; आरोपी का 'शौचालय साफ कराने' का दावा, कलेक्टर ने बताया साज़िश
सक्ती के डभरा ब्लॉक स्थित पुटीडीह धान उपार्जन केंद्र में करीब 1.31 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के मामले में समिति प्रबंधक शशिकांत महंत और प्राधिकृत अधिकारी श्याम बाई गिरफ्तार। सहकारिता विभाग के पत्र में 9,426 बोरे की कमी दर्ज। गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने कलेक्टर पर शौचालय साफ कराने का आरोप लगाया, जिसे कलेक्टर ने साज़िश बताया।



















