
छत्तीसगढ़ में 23 अधिकारियों का तबादला, 6 ज़िलों के कलेक्टर बदले और 12 ज़िलों का नेतृत्व महिला आईएएस के पास
छत्तीसगढ़ शासन ने 22 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद राज्य के 6 ज़िलों में नए कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं तथा 12 ज़िलों की ज़िम्मेदारी महिला अधिकारियों के पास पहुँच गई है।

















