
छत्तीसगढ़: धान संग्रहण केंद्रों में भौतिक सत्यापन के दौरान भारी कमी उजागर, प्राथमिकी और निलंबन की कार्रवाई
बेमेतरा और कबीरधाम जिलों के धान संग्रहण एवं उपार्जन केंद्रों में भौतिक जांच के दौरान भारी मात्रा में अनाज कम पाया गया है। गड़बड़ी सामने आने के बाद जिम्मेदार प्रभारियों पर निलंबन और प्राथमिकी की कार्रवाई की गई है।




















